Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक का शव फंदे से लटका मिला:घर से दवा लेने के लिए निकला था, गाड़ियों की धुलाई का काम करता था

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के जवाहर खेड़ा स्थित सीएनजी पंप के पास एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान शेर अली खेड़ा निवासी राम पाल के पुत्र अंकुल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात अंकुल ने पेट दर्द की शिकायत की थी। वह दवा लेकर आया, दवा खाने के बाद कुछ देर आराम किया और फिर घूमने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों को जवाहर खेड़ा स्थित सीएनजी पंप के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अंकुल के रूप में की। अंकुल अपने एक भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। अंकुल गाड़ियों की धुलाई का काम करता था और परिवार की आर्थिक मदद करता था। घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में रमजान का पहला जुमा:मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की दुआ, रोजेदारों में दिखा उत्साह
    Next Article
    Rajpal Yadav: जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव के अलग-अलग अंदाज, पहले लगाए ठुमके, अब भतीजी की विदाई पर हो गए भावुक; VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment