Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:दो बार गर्भवती हुई तो दवा देकर गर्भपात कराने की शिकायत

    7 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में एक युवती ने रजबपुर थाना क्षेत्र के युवक पर शादी का वादा कर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी उसे मिलने के बहाने अलग-अलग होटलों और गेस्ट हाउस में बुलाता था। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई। आरोप है कि युवक ने ठंडे पेय में दवा मिलाकर उसे पिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक समेत उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, पिछले दो साल से उसका कोमल नाम के युवक से प्रेम संबंध था। युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिया था। इसी भरोसे पर वह उसके साथ मिलती रही। आरोप है कि युवक कभी होटल तो कभी गेस्ट हाउस में मिलने के लिए बुलाता और वहां उसके साथ दुष्कर्म करता था। इनमें एक होटल भाजपा नेता का भी बताया जा रहा है। दो बार गर्भवती हुई, ठंडे पेय में दवा देने का आरोप युवती का कहना है कि जब उसने कोमल पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह बात टालने लगा। इसी दौरान वह दो बार गर्भवती हुई। आरोप है कि दोनों बार कोमल ने ठंडे पेय में दवा मिलाकर उसे पिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद भी युवक शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। परिवार से शिकायत की तो मारपीट और धमकी पीड़िता ने बताया कि उसने कोमल के माता-पिता हरि सिंह और मिथलेश तथा भाई कौशल से शिकायत की। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की। युवती का कहना है कि जब उसने दोबारा शादी की बात उठाई तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। चार लोगों पर केस, पुलिस कर रही जांच युवती की शिकायत पर पुलिस ने कोमल, हरि सिंह, मिथलेश और कौशल के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाघरा नदी खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर:गोंडा में 20 गांवों की 15 हजार आबादी प्रभावित, घर छोड़ सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहे ग्रामीण
    Next Article
    सहारनपुर में मस्जिद गिराने पर भड़के सपा सांसद बर्क:बोले- शर्मनाक और निंदनीय; संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों को चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment