Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में दिनदहाड़े महिला हत्या का नया मोड़:ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, पति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा के पचोकरा मेहरबान अली गांव में 4 फरवरी को दिनदहाड़े हुई महिला की चाकू मारकर हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पति नरेंद्र सिंह गुरुवार को ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अन्य आरोपी मुनीराम और बृजपाल सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उन पर समझौते का दबाव बनाए जाने की शिकायत की। नरेंद्र सिंह ने बताया कि 4 फरवरी को गांव के धीरज, नीरज, मुनीराम, बृजपाल और अनीता ने मिलकर उनकी पत्नी रूबी की चाकू मारकर हत्या की। इस संबंध में अमरोहा देहात थाने में एफआईआर संख्या 36/26 दर्ज की गई थी। पुलिस ने धीरज और नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नरेंद्र का आरोप है कि मुनीराम ने घटना के समय उनकी पत्नी को पीछे से पकड़ रखा था, जबकि धीरज और नीरज ने उस पर चाकू से वार किए। मृतका की बड़ी बहन राजेश्वरी ने जब उसे बचाने की कोशिश की, तो मुनीराम ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस पर आरोप और दबाव पीड़ित पति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, जब उन्होंने मुनीराम का नाम पुलिस को बताया, तो उन्हें थाने बुलाकर बयान बदलने का दबाव डाला गया और कथित तौर पर गाली-गलौज भी हुई। नरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी मुनीराम खुलेआम उन पर समझौते का दबाव बना रहा है और मामला तय न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। आरोपी बृजपाल की भूमिका पीड़ित के अनुसार, आरोपी बृजपाल गांव में राशन की दुकान चलाता है। इस मामले में एसडीएम स्तर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक से सभी नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छांगुर का चेला जमाल ‘राहुल’ बन चला रहा सेक्स रैकेट:नौकरी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाता, लड़कियां बोलीं- मजबूर किया
    Next Article
    पीलीभीत में इंटरमीडिएट के छात्र ने लगाई फांसी:यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला शव, दो दिन पहले घर से हुआ था लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment