Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में इंटरमीडिएट के छात्र ने लगाई फांसी:यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला शव, दो दिन पहले घर से हुआ था लापता

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में दो दिन पहले लापता हुए इंटरमीडिएट के छात्र तरुण (22) का शव गुरुवार को एक गन्ने के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिरसा सरदाह गांव निवासी तरुण पुत्र वीरेंद्र भारती मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को गांव से करीब 200 मीटर पूरब दिशा में शैलेंद्र कुमार के गन्ने के खेत में उसका शव मिला। तरुण की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मां राधा देवी बेसुध हो गईं। उन्होंने बताया कि तरुण घर में सबसे बड़ा था और पढ़ाई के साथ-साथ काम करके घर की जिम्मेदारियां भी संभालता था। उसके पिता वीरेंद्र भारती मंदबुद्धि हैं और उसकी एक 16 वर्षीय बहन अनीता कुमारी तथा 14 वर्षीय भाई आदेश कुमार हैं। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया- परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में दिनदहाड़े महिला हत्या का नया मोड़:ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, पति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
    Next Article
    सुलतानपुर में विवाहिता की मौत:मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई, दो बेटों को छोड़कर गई मृतका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment