Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा से 21 इंस्पेक्टरों का तबादला:7 संभल और 7 बिजनौर भेजे गए; दूसरे जिलों से 20 इंस्पेक्टर और 7 सब इंस्पेक्टर आएंगे

    1 hour ago

    1

    0

    चुनाव से पहले अमरोहा जिले के पुलिस महकमे में फेरबदल हुआ है। जिले में तैनात 21 इंस्पेक्टरों और एक सब इंस्पेक्टर का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है। वहीं, दूसरे जिलों से 20 इंस्पेक्टर और 7 सब इंस्पेक्टर अमरोहा आएंगे। अमरोहा से 7 इंस्पेक्टर संभल और 7 बिजनौर भेजे गए हैं। जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, करनपाल सिंह, सत्येंद्र कुमार, सुशील कुमार राठी, अशोक कुमार और हरिनाथ यादव को संभल भेजा गया है। प्रेमपाल, राजेश कुमार तिवारी, बालेंद्र कुमार यादव, जगमोहन कश्यप, रणदीप सिंह, राजेंद्र कुमार और लोकेंद्र पाल सिंह का तबादला बिजनौर किया गया है। सत्येंद्र सरोहा, नीतेंद्र कुमार वशिष्ठ और शिव चरन सिंह रामपुर भेजे गए हैं। सतीश वर्मा, मनोज कुमार, सतीश कुमार और पंकज तोमर का तबादला मुरादाबाद किया गया है। तबादला होकर जाने वाले ज्यादातर इंस्पेक्टर चार्ज पर हैं। बिजनौर से राजकुमार सरोज, सुनील कुमार, मुकेश चंद्र, विजय सिरोही और ऋषिगोपाल अमरोहा आएंगे। संभल से पुष्पेंद्र सिंह, रेनू देवी, सतेन्द्र सिंह पंवार, सत्यविजय सिंह और बलराम की तैनाती अमरोहा में होगी। मुरादाबाद से ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह धौनी, दुर्गा सिंह, बिजेंद्र सिंह, किरनपाल सिंह, कृष्ण कुमार, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र बहादुर सिंह, सुदेशपाल सिंह, राजकुमार सिंह नैन और शरद मलिक अमरोहा आएंगे। उपनिरीक्षक संवर्ग में मुरादाबाद से निर्भान सिंह, वसी अहमद खां, सनुज कुमार, पंकज कुमार, तेजपाल सिंह और सत्येंद्र सिंह अमरोहा भेजे गए हैं। संभल से पंकज कुमार आएंगे। अमरोहा से सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार का तबादला मुरादाबाद किया गया है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि तिगरी मेले के बाद पुलिसकर्मियों को रिलीव किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी:पीलीभीत के कमिश्नर, डीएम और कोतवाली प्रभारी से मांगी आख्या
    Next Article
    सबसे तेज ₹1,500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘रामायण’:‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा; 14 दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,519 करोड़ हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment