Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सबसे तेज ₹1,500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘रामायण’:‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा; 14 दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,519 करोड़ हुआ

    1 hour ago

    1

    0

    फिल्म रामायण का रिलीज के 14 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,519.05 करोड़ हो गया। इसके साथ ही फिल्म 14 दिनों में ₹1,500 करोड़ कमाने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम था। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 16 दिनों में ₹1,500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। भारत में ₹1000 करोड़ क्लब में तीसरी हिंदी फिल्म सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹1,009.05 करोड़ हो गया। इस आंकड़े के साथ फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹1,000 करोड़ कमाने वाली छठी भारतीय और तीसरी हिंदी फिल्म बन गई। इससे पहले धुरंधर और धुरंधर 2 यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। वहीं, भारतीय फिल्मों के इस क्लब में बाहुबली 2, KGF 2 और पुष्पा 2 शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ यश की दो फिल्में KGF 2 और रामायण भारत में ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई हैं। रामायण ने 14वें दिन भारत में ₹23.20 करोड़ नेट कमाए। फिल्म का भारत में अब तक ₹844.40 करोड़ नेट कलेक्शन हुआ है। वहीं, विदेशों से ₹510 करोड़ की कमाई हुई। फिल्म के अब तक के भारतीय नेट कलेक्शन में हिंदी भाषा की हिस्सेदारी ₹643.50 करोड़ है। यह कुल नेट कमाई का करीब 76.2% है। कन्नड़ से ₹68.75 करोड़, तेलुगु से ₹53.70 करोड़, तमिल से ₹39.65 करोड़ और मलयालम से ₹38.80 करोड़ आए हैं। रामायण पहले से ही दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर है। सबसे ज्यादा कमाई के मामले में फिल्म अभी दंगल, धुरंधर 2, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 से पीछे है। ग्रॉस और नेट कलेक्शन में क्या अंतर है? एक्सपर्ट से जानिए, हिट होने के लिए कितना कलेक्शन करना जरूरी फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि फिल्म हिट या फ्लॉप है, यह उसके डिस्ट्रीब्यूटर शेयर से तय होता है। मेकर्स ने हाईकोर्ट में बताया है कि फिल्म रामायण के पहले पार्ट का बजट 2 हजार करोड़ है। इसके अनुसार, फिल्म को हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1,100 करोड़ कमाने होंगे और वर्ल्डवाइड 2,800 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। जब तक फिल्म इतनी कमाई नहीं करती, तब तक इसे हिट नहीं कहा जा सकता। ………………. यह खबर भी पढ़ें... 'रामायण के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से कम': राम गोपाल वर्मा बोले- पार्ट-2 दस गुना ज्यादा कमाई करेगा; निर्माता नमित मल्होत्रा की तारीफ की फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म रामायण के बजट को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि पहले पार्ट की वास्तविक लागत 800 करोड़ रुपए से कम थी। साथ ही उन्होंने 2028 में रिलीज होने वाले दूसरे पार्ट के पहले से दस गुना ज्यादा कमाई करने की उम्मीद जताई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा से 21 इंस्पेक्टरों का तबादला:7 संभल और 7 बिजनौर भेजे गए; दूसरे जिलों से 20 इंस्पेक्टर और 7 सब इंस्पेक्टर आएंगे
    Next Article
    दीया मिर्जा बोलीं- नवाजुद्दीन को बात करने की तमीज नहीं:लोग बोले- यह नई सीरीज के लिए पब्लिसिटी स्टंट; जानिए नवाज के बड़े विवाद

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment