Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत:ईरान ने 3 सदस्यीय अंतरिम समिति बनाई; इजराइल ने दूसरे दिन फिर हमला किया

    17 hours ago

    1

    0

    इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन हमला किया है। इस हमले में ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया। हमले के पहले दिन शनिवार को ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरान ने इसकी पुष्टि आज की। इजराइली वायुसेना ने रविवार को बताया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं। खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला हुआ था। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, ईरानी सेना ने इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के कई देशों में हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइल में एक हमले में 9 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में 200 की मौत, 740 घायल इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया। हमलों से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। ईरान ने भी देशों पर जवाबी हमले किए थे। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 8 तस्वीरें… अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में जानिए… खामेनेई की 3 तस्वीरें… ईरान का पलटवार- इजराइल समेत 9 देशों पर हमला अमेरिका और इजराइल के हमले के जवाब में ईरान ने भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इन हमलों में इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों को निशाना बनाया गया। ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया। ईरान ने दुबई के पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया। इसके अलावा बहरीन में कई रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया। मैप से समझिए इजराइल-ईरान का एक-दूसरे पर एयरस्ट्राइक… ईरान-इजराइल के बीच विवाद जानिए अब तक ट्रम्प ने ईरान को लेकर क्या कहा… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या खामेनेई की मौत के बाद ईरान के साथ जंग थम जाएगी? देखें हल्ला बोल
    Next Article
    ईरान-इजराइल जंग; अबू धाबी में ईरानी हमले में भारतीय घायल:दूतावास ने कहा- खतरे से बाहर हैं, भारत के कई शहरों में प्रदर्शन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment