Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिकी सांसद ने पूर्व सैनिक का हाथ तोड़ा:ईरान पर हमले का विरोध कर रहे थे; जबरन निकालते समय दरवाजे में फंसा था हाथ

    11 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इस बीच अमेरिकी संसद में आर्म्ड फोर्स से जुड़ी की सुनवाई के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब अमेरिकी सांसद टिम शीही ने प्रदर्शन कर रहे पूर्व मरीन सैनिक ब्रायन मैकगिनिस को बैठक से बाहर निकलवाया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उसे जबरन बाहर निकालने की कोशिश की, जिसमें उसका हाथ टूट गया। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रायन मैकगिनिस अमेरिका के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के फैसले का विरोध कर रहे थे। सुनवाई के दौरान अचानक उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, ‘अमेरिका इजराइल के लिए यह युद्ध नहीं लड़ना चाहता।’ इसके बाद कैपिटल पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की इस दौरान रिपब्लिकन सीनेटर टिम शीही भी पुलिस के साथ उन्हें बाहर धकेलने में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि लगभग 20–30 सेकंड तक पुलिस और सीनेटर उन्हें दरवाजे से बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। इस दौरान मैकगिनिस ने दरवाजे को पकड़कर विरोध जारी रखा और नारे लगाते रहे। इसी खींचतान के दौरान उनका हाथ दरवाजे में फंस गया और टूट गया। घटना से जुड़ा वीडियो देखें… भारत से लौट रहे वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया अमेरिका ने बुधवार को भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। श्रीलंका की नौसेना के अनुसार अब तक 87 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 32 लोगों को बचा लिया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक करीब 60 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। यह ईरानी जहाज 18 फरवरी को भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) और MILAN-2026 मल्टीलेटरल नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लेने आया था। 25 फरवरी को यह भारत से रवाना हुआ था। जब इस पर हमला हुआ तब यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार है जब अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो ने किसी जहाज को युद्ध में निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका अब तक ईरान के 20 वॉरशिप को समुद्र में डुबो चुका है। ईरानी युद्धपोत पर हमले का वीडियो… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल चुनाव: वोट डालकर PM कार्की बोलीं- मेरा रोल खत्म:अब तक 40% वोटिंग; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला
    Next Article
    सखियों ने हुरियारों के कपड़े फाड़कर कोड़े मारे, VIDEO:मथुरा में घूंघट डालकर महिलाओं ने खेली होली, हुरियारों ने बाल्टी से बरसाया रंग

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment