Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सखियों ने हुरियारों के कपड़े फाड़कर कोड़े मारे, VIDEO:मथुरा में घूंघट डालकर महिलाओं ने खेली होली, हुरियारों ने बाल्टी से बरसाया रंग

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा में दाऊजी महाराज मंदिर में गुरुवार को कोड़ामार होली खेली गई। महिलाएं दुल्हन की तरह सज-धज कर पहुंचीं। मंदिर प्रांगण में हुरियारों (पुरुष) और हुरियारिनों (महिलाओं) के बीच जमकर होली हुई। घूंघट में महिलाओं ने हुरियारों के कपड़े फाड़ दिए। उसी कपड़े का कोड़ा बनाया और प्रेम से हुरियारों के नंगे बदन पर कोड़ों की बारिश कर दी। इस दौरान हुरियारे भी सखियों पर बाल्टी से रंग बरसाते रहे। होली गीतों पर झूमते दिखे। मंदिर में हर तरफ रंग और अबीर-गुलाल उड़ाए गए। पूरा परिसर रंगों से सरोबार हो गया। इस अनोखी होली को देखने के लिए विदेशियों समेत एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। दरअसल, कोड़ामार होली बलदेव मंदिर परिसर में ही होती है। मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 45 किमी है। इसमें गांव के पुरोहित परिवार के लोग शामिल होते हैं। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने एक महीने तक जगह-जगह होली खेली थी। इस दौरान मां यशोदा ने बड़े भाई बलदेव को उनकी देख-रेख के लिए साथ भेजा था। लगातार होली देखने के बाद बलदेव का भी मन होली खेलने का हुआ। उन्होंने भी होली खेली। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। यह जेठ और बहू के बीच की होली मानी जाती है। तस्वीरें देखिए- कोड़ामार होली से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी सांसद ने पूर्व सैनिक का हाथ तोड़ा:ईरान पर हमले का विरोध कर रहे थे; जबरन निकालते समय दरवाजे में फंसा था हाथ
    Next Article
    गोरखपुर का पहला सिक्स लेन 95% तक पूरा:मार्च के आखिरी में खोलने की तैयारी, 5 मिनट में पूरा होगा 30 मिनट का रास्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment