Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरनाथ यात्रा: जम्मू से रवाना हुआ 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं का 21वां जत्था, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 4.27 लाख पार

    3 hours from now

    1

    0

    (तस्वीरों सहित) जम्मू, 28 जुलाई दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए मंगलवार को 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं का 21वां जत्था जम्मू आधार शिविर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 4.27 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ गुफा में दर्शन कर चुके हैं।उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 2.45 बजे जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 3,029 श्रद्धालुओं का जत्था 151 वाहनों में सवार होकर बालटाल के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 2,310 पुरुष, 590 महिलाएं, 14 बच्चे, 45 साधु, 40 साध्वियां और 30 विदेशी श्रद्धालु शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जत्थे के रवाना होने के साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 1,30,355 हो गई है।उन्होंने बताया कि पहलगाम मार्ग से कोई श्रद्धालु रवाना नहीं हुआ, क्योंकि रास्ते की मरम्मत के कारण इस मार्ग से यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। कुल 57 दिन तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को होना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की खराब मौसम की चेतावनी के कारण 19 जुलाई से 24 जुलाई तक छह दिनों के लिए स्थगित रहने के बाद यात्रा 25 जुलाई को फिर शुरू हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kerala के Guruvayur Temple में दर्शन होंगे आसान, 4 अगस्त से शुरू होगा Online Booking का ट्रायल
    Next Article
    IMD की चेतावनी: Delhi में Red Alert, लगातार बारिश से लोग परेशान, Himachal में भी Flood-Landslide

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment