Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बोले सपा महासचिव शिवपाल यादव:जौहर यूनिवर्सिटी पर चला बुलडोजर तो नहीं करेंगे बर्दाश्त, सपा विधायक आलमबदी को दी श्रद्धांजलि

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने दिवंगत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलमबदी आज़मी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। सपा महासचिव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विधायक के परिवार के साथ खड़ी है। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की नई शिक्षा नीति पूरी तरह विफल साबित हुई है और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया गया है। उन्होंने हालिया छात्र आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों ने सरकार का अहंकार तोड़ने का काम किया है और वे इसके लिए उन्हें बधाई देते हैं। जौहर विश्वविद्यालय पर चला बुलडोजर तो हम नहीं करेंगे बर्दाश्त सपा महासचिव शिवपाल यादव ने रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय पर संभावित बुलडोजर कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलाया गया तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि छात्र भी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ मिलकर इसका विरोध करेगी। समाजवादी पार्टी और छात्र मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि युवाओं पर गंभीर धाराएं लगाकर जेल भेजना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में बुलडोजर चलाकर लोगों के घर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बुलडोजर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी के टूटने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले से अधिक मजबूत होगी। राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी के कितने विधायक बचे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी का एक विधायक पेपर लीक मामले में आरोपी है और उसे भी जेल जाना चाहिए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बने तरुण गाबा:डीजी सुरक्षा/अभिसूचना में तैनात किए गए डीजी अमरेंद्र सिंह सेंगर; 15 आईपीएस के हुए ट्रांसफर
    Next Article
    हंसवर में भूमि विवाद, सीमांकन पिलर उखाड़े गए:विरोध करने पर की गई मारपीट, चार नामजद पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment