Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एआई चैटबॉट्स का लगातार इस्तेमाल खतरनाक‎:करीबियों से ज्यादा आपके बारे में जानते हैं चैटबॉट्स; 2 तरीकों से खुद को करें सुरक्षित

    3 hours ago

    1

    0

    एआई चैटबॉट्स सिर्फ हमारे सवालों के जवाब ही‎ नहीं देते, बल्कि हमारी आदतों, व्यवहार और‎ निजी जीवन के बारे में कई ऐसी जानकारियां जुटा‎ लेते हैं, जिनका हम अनुमान भी नहीं लगा सकते।‎न्यूयॉर्क टाइम्स के एक रिपोर्टर ने जब चैटजीपीटी‎ और जेमिनाई से पूछा कि वे उसके बारे में क्या‎ जानते हैं , तो मिले जवाब से वे दंग रह गए ।‎ रिपोर्टर कहते हैं - मैंने कभी चैटबॉट्स के साथ ‎बहुत निजी जानकारी साझा नहीं की। बच्चों की‎ खरीदारी, घर की मरम्मत या डॉक्टर से की जाने‎ वाली बातचीत जैसी सीमित जानकारी ही दी,‎लेकिन जब मैंने कुछ खास प्रॉम्प्ट्स के जरिए पूछा‎ तो चैटबॉट्स ने ऐसी बातें बताईं जो मैंने कभी ‎सीधे नहीं बताई थीं। उन्होंने मेरी आय का अनुमान‎ उस जर्मन कार से लगाया, जिसकी मरम्मत को‎ लेकर मैं अकसर सवाल पूछता था। पिछले एक ‎साल में पैर के अंगूठे के दर्द और उसके इलाज से‎ जुड़े सवालों के आधार पर उन्होंने लंबे समय से‎ चली आ रही स्वास्थ्य समस्या का संकेत दिया। ‎यहां तक रोटी को ठंडा होने में लगने वाले समय पर ‎पूछे गए सवाल से भी उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला‎ कि मैं हर चीज पर नियंत्रण रखना पसंद करता हूं।‎ एआई चैटबॉट्स बातचीत के आधार पर उतनी‎ जानकारी इकट्‌ठा कर सकते हैं, जितनी कोई‎ करीबी दोस्त, पत्नी या माता-पिता जानते हैं। ‎दुनिया भर में करोड़ों लोग इंटरनेट सर्च, काम‎ और स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए चैटबॉट्स ‎का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन बहुत से लोगों‎ को यह अंदाजा नहीं है कि एआई उनके बारे में‎ क्या-क्या जानता है? शोधकर्ताओं का कहना ‎है कि यही वजह है कि चैटबॉट्स की प्राइवेसी‎ और मेमोरी सेटिंग्स पर ध्यान देना जरूरी है।‎ दो तरीके- जिनसे चैटबॉट आपकी बातें याद नहीं रख पाएंगे‎ चैटजीपीटी - ऐप या वेबसाइट में सेटिंग्स‎ पर जाएं। इसके बाद मेमोरी विकल्प खोलें‎ और इनेबल मेमोरी का स्विच बंद कर दें।‎ इससे चैटजीपीटी नई बातचीत के लिए‎ आपकी जानकारी याद नहीं रखेगा।‎ जेमिनाई - सेटिंग में जाकर पर्सनल‎ इंटेलिजेंस खोलें। यहां मेमोरी का विकल्प‎ मिलेगा। इसे बंद करने पर जेमिनाई‎ आपकी बातचीत के आधार पर‎ व्यक्तिगत जानकारी सहेजना और‎ उसका इस्तेमाल करना बंद कर देगा।‎ इन 4 प्रॉम्प्ट्स से निकालिए एआई के पास से अपनी जानकारी ?‎ 1. मैंने जो बातें कभी सीधे नहीं बताई,‎उसके आधार पर आपने मेरे बारे में क्या-क्या ‎अनुमान लगाया है? यह भी बताइए कि‎ आपको ये संकेत कहां से मिले।‎ 2. बताएं मैं उन चीजों को कैसे संभालूंगा,‎ जिनके बारे में मैंने आपको कभी नहीं बताया‎ जैसे कि पैसा, तनाव, संघर्ष, जोखिम और वह‎ निर्णय जो मैं अपने जीवन में आगे लेने वाला हूं।‎ 3. मेरे व्यक्तित्व के ऐसे कौन-से पहलू हैं, ‎जिन्हें शायद मैं खुद नहीं देख पाता? मेरी‎ असुरक्षाओं और दूसरों पर पड़ने वाले‎ प्रभाव के बारे में भी बताइए।‎ 4. मेरे बारे में आपने ऐसी कौन-सी संवेदनशील‎या निजी बातें अनुमानित की हैं, जिन्हें मैं‎ सार्वजनिक रूप से साझा नहीं करना चाहूंगा?‎ क्या जान रहे हैं चैटबॉट्स?‎ आय और आर्थिक स्थिति - खरीदारी,‎वाहन या अन्य सवालों के आधार पर आपकी‎ आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगा लेते हैं।‎ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं - इलाज या ‎स्वास्थ्य से जुड़े सवालों से पुरानी या मौजूदा‎ दिक्कतों का अनुमान लगा लेते हैं।‎ व्यक्तित्व और व्यवहार - आपके सवाल ‎पूछने के तरीके से संदेह, नियंत्रण पसंद करने‎ जैसी प्रवृत्तियों का निष्कर्ष निकाल लेते हैं।‎ जीवन शैली और व्यवहार -: बातचीत के ‎पैटर्न से जीवनशैली, व्यवहार और सोच से जुड़े पैटर्न का अनुमान लगा लेते हैं।‎
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर लगा ब्रेक, इस शख्स ने बताया पूरा सच
    Next Article
    जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment