Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौहर यूनिवर्सिटी पर पुलिस का सख्त पहरा:38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद आने-जाने वाले पर नजर

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार को भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिले में धारा 163 लागू होने के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, और छात्र-छात्राओं का धरना रात में ही समाप्त हो गया था। विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर वज्र वाहन, क्यूआरटी, पांच थानों के प्रभारी निरीक्षक, सब इंस्पेक्टर, महिला पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में अन्य पुलिस बल मौजूद रहा। जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े सभी प्रमुख मार्गों, तिराहों और चौराहों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी गई। विश्वविद्यालय की ओर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित अन्य स्थानों से कुछ लोगों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की गई है। इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विश्वविद्यालय के आसपास रातों-रात अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से लगातार की जा रही है। यह सतर्कता जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में पूर्व में हुए छात्र प्रदर्शनों और संवेदनशील स्थिति को देखते हुए बरती जा रही है। बरसात के मौसम के बावजूद पुलिसकर्मी मुख्य द्वार से लेकर आसपास के मार्गों पर लगातार ड्यूटी निभाते नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय घटना या अवैध धरना-प्रदर्शन की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर बोले- रातोंरात गायब हुए डिंपल जी के घाव:अम्बेडकरनगर में कहा- SP को घुटनों पर बिठाने वाले अखिलेश को टांग ले गई पुलिस
    Next Article
    लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बने तरुण गाबा:डीजी सुरक्षा/अभिसूचना में तैनात किए गए डीजी अमरेंद्र सिंह सेंगर; 15 आईपीएस के हुए ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment