Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृत भारत और स्पेशल ट्रेनें देरी से पहुंचीं:गोंडा-बस्ती-गोरखपुर सेक्शन में मरम्मत कार्य से बदला रूट, कई प्रमुख ट्रेनें देरी का शिकार

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड पर सोमवार को रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। पटरियों की मरम्मत के कारण कई ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया गया, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। खासतौर पर स्पेशल और लंबी दूरी की ट्रेनों पर इसका ज्यादा असर दिखा। मुंबई से चलकर आने वाली ट्रेन संख्या 01079 स्पेशल करीब 6 घंटे 17 मिनट की देरी से लखनऊ पहुंची। गोरखपुर पहुंचते-पहुंचते इसकी देरी बढ़कर करीब 8 घंटे 30 मिनट हो गई। वहीं वापसी में गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन 01080 भी सवा पांच घंटे की देरी से रवाना हुई। अमृत भारत एक्सप्रेस भी पांच घंटे लेट 15078 गोमतीनगर-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस भी देरी की चपेट में रही। यह ट्रेन सुबह 10:36 बजे रवाना हुई, लेकिन गोंडा से गोरखपुर के बीच इसे डायवर्ट कर दिया गया। नतीजतन गोरखपुर पहुंचने तक ट्रेन करीब पांच घंटे लेट हो गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, गोंडा-बस्ती-गोरखपुर रेलखंड पर ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया, जिससे समय-सारिणी बिगड़ गई। पुणे-गोरखपुर स्पेशल को कानपुर-लखनऊ के बीच लगा साढ़े चार घंटे 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल भी देरी से लखनऊ पहुंची। ट्रेन कानपुर से सुबह 9:36 बजे रवाना हुई, लेकिन लखनऊ पहुंचने में 4 घंटे 26 मिनट लग गए। यह दोपहर 2:02 बजे स्टेशन पहुंच सकी। सामान्य दिनों में यह दूरी कहीं कम समय में पूरी हो जाती है। करनैलगंज के पास इंजन फेल, तीन घंटे खड़ी रही अरुणाचल एक्सप्रेस 22411 अरुणाचल एक्सप्रेस को भी तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। नाहरलागुन से लखनऊ आ रही इस ट्रेन का इंजन करनैलगंज स्टेशन के पास फेल हो गया। इंजन खराब होने के कारण ट्रेन करीब तीन घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। बाद में दूसरा इंजन मंगवाकर जोड़ा गया, तब जाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। निर्धारित समय सुबह 4 बजे के बजाय ट्रेन 7:25 बजे लखनऊ पहुंची। यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे ने मरम्मत कार्य को बताया वजह लगातार देरी और डायवर्जन से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया। हालांकि, अचानक हुए इंजन फेल जैसी घटनाओं ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 'गुरु दिवस' के नायक पर अभद्र पोस्ट...BEO संस्पेंड:आदेश के बाद भी की जांच और निरीक्षण किया, डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन और आशो पर की थी टिप्पणी
    Next Article
    ARTO के रिपोर्ट में आई हादसे की बड़ी वजह सामने:16 स्लीपर की अनुमति, बना दी गईं 43, 1360 किमी सफर के लिए सिर्फ एक ड्राइवर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment