Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 'गुरु दिवस' के नायक पर अभद्र पोस्ट...BEO संस्पेंड:आदेश के बाद भी की जांच और निरीक्षण किया, डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन और आशो पर की थी टिप्पणी

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जिनके जन्म दिवस को गर्व के साथ पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। जांच के बाद साढ़ौली कदीम में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सोमवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के शाखा नकुड़ अध्यक्ष पंकज तंवर ने नौ अक्टूबर 2025 को महानिदेशक स्कूल शिक्षा को शिकायती पत्र भेजा था। आरोप है कि 15 सितंबर 2025 को बीईओ सोमवीर सिंह के मोबाइल नंबर से प्रधान अध्यापक नकुड़ ब्लॉक के व्हाट्सएप ग्रुप पर डॉ.राधाकृष्णन और ओशो की फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी लिखी फेसबुक पोस्ट का लिंक साझा किया गया। इसके बाद ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई। शिकायत में कहा गया कि इससे पहले तीन अगस्त 2025 को सोमवीर के नंबर से इसी ग्रुप में विभिन्न धर्मग्रंथों पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी। वहीं तीन सितंबर 2025 को नकुड़ ब्लॉक के शिक्षकों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की गई थी। मामले की जांच मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को सौंपी गई। जांच आख्या में आरोपों की पुष्टि होने पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता रामपाल ने सोमवीर को सस्पेंड कर दिया। साथ ही मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ को उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। सस्पेंशन अवधि में सोमवीर को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इधर, 21 फरवरी को सस्पेंड किए जाने के बावजूद सोमवार को सोमवीर सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय जानीपुर पहुंचे और एक शिक्षक से जुड़े मामले में जांच की। इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय रहणा का निरीक्षण भी किया। सस्पेंड बीईओ द्वारा जांच करने पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि सोमवीर का कहना है कि सोमवार सुबह तक उन्हें सस्पेंशन पत्र नहीं मिला था, इसलिए वे एसआईआर ड्यूटी पर निकल गए थे। दोपहर में निरीक्षण से लौटने के बाद ही उन्हें सस्पेंशन पत्र मिला। बीएसए कोमल ने कहना है कि सस्पेंड होने के बाद किसी को भी जांच या निरीक्षण का अधिकार नहीं है और 21 फरवरी को ही उन्हें इसकी सूचना दे दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्थक का डंडे से पिटाई करते VIDEO वायरल:गोरखपुर में चलाई थी गोलियां, छात्र नेता की मां का मुंह दबाकर जड़े थप्पड़
    Next Article
    अमृत भारत और स्पेशल ट्रेनें देरी से पहुंचीं:गोंडा-बस्ती-गोरखपुर सेक्शन में मरम्मत कार्य से बदला रूट, कई प्रमुख ट्रेनें देरी का शिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment