Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्य में मिली खामी:डायरेक्टर ने संबंधित कर्मचारियों को लगाई फटकार, बोले- तय समय मे पूरा हो

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में कानपुर पुल बायां किनारा रेलवे स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत स्टेशन परियोजना के निर्माण कार्य का शनिवार को डायरेक्टर गति शक्ति स्टेशन डेवलपमेंट एमएस नेगी ने गहन निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में कई खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित विभाग के कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। स्टेशन डेवलपमेंट डायरेक्टर एमएस नेगी सड़क मार्ग से स्टेशन पहुंचे। उनके साथ गति शक्ति एक्सईएन डॉ. एससी श्रीवास्तव, आईओडब्ल्यू अभिषेक मिश्रा, टीम लीडर और इंजीनियर पंकज दिवाकर भी मौजूद रहे। डायरेक्टर ने सबसे पहले स्टेशन बिल्डिंग के लिए तैयार किए जा रहे प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति देखी। प्लेटफॉर्म पर चल रहे कंक्रीट कार्य में उन्हें खामी मिली। खामी मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारी को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी काम निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए। जहां भी खामी मिली है, उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कंक्रीट का कार्य दोबारा कराने के निर्देश भी दिए। इसके बाद डायरेक्टर ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। यहां कई स्थानों पर टिनशेड से पानी टपकता मिला। बारिश के दौरान यात्रियों और कर्मचारियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने परिसर में नया टिनशेड लगाने का आदेश दिया। डायरेक्टर ने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान निर्माण कार्यों की गति प्रभावित होती है, जिससे परियोजनाएं निर्धारित समय से पीछे हो जाती हैं। अब मानसून समाप्ति की ओर है, इसलिए लंबित कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय से पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से समझौता किए बिना सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। डायरेक्टर करीब तीन बजे तक स्टेशन पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहे। इसके बाद सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कटरी में नाव से स्कूल जा रहे बच्चों को रोका:ग्रामीण जुटे तो लाइफ जैकेट पहनाकर मोटरबोट से भेजा, गंगा का पानी बढ़ रहा
    Next Article
    सदर तहसील में लेखपालों का प्रदर्शन:एंटी करप्शन की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment