Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बने:फ्रेंचाइजी के लिए 10 IPL सीजन खेल चुके; 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज

    16 hours ago

    1

    0

    भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बनाए गए हैं। दिल्ली ने कुछ दिन पहले सौरव गांगुली को हेड कोच और युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच बनाया था। वहीं, श्रीलंका के चामिंडा वास को फास्ट बॉलिंग कोच बनाया गया। अमित मिश्रा ने अपने IPL करियर की शुरुआत दिल्ली की फ्रेंचाइजी से ही की थी। उस समय टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। वे 10 सीजन दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। मिश्रा लीग में 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज भी हैं। अमित मिश्रा ने पहले सीजन में ही हैट्रिक बनाई अमित मिश्रा ने 2008 के सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए हैट्रिक विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने 2011 में डेक्कन चार्जर्स और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए हैट्रिक झटके। अमित बतौर खिलाड़ी 16 सीजन में लीग का हिस्सा रहे। उन्होंने 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना आखिरी IPL मैच खेला। अमित मिश्रा का इंटरनेशनल करियर टेस्ट: अमित ने 22 टेस्ट मैचों में 76 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 3.19 रही। उनका बेस्ट प्रदर्शन 71 रन देकर 5 विकेट रहा। वनडे: उन्होंने 36 वनडे मैचों में 4.73 की इकोनॉमी से रन देते हिए 64 विकेट लिए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 48 रन देकर 6 विकेट रहा। उन्होंने 2 बार पारी में 5 विकेट लिए। टी-20: उन्होंने 10 टी-20 मैचों में 16 विकेट लिए। उनकी इकोनॉमी 6.32 रही। उनका बेस्ट प्रदर्शन 24 रन देकर 3 विकेट रहा। दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बने युवराज सिंह:पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी; 2015 में दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा था पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह IPL में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बन गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका ऐलान X पर किया। युवराज पहली बार किसी टीम की कोचिंग करेंगे। टीम के हेड कोच सौरव गांगुली हैं। पूरी खबर पढ़ें… सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बने:अगले IPL सीजन में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, बतौर डायरेक्टर काम कर चुके पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है। वे IPL के अगले सीजन में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। गांगुली इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर काम कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलिया पर पारी से हार का खतरा:साउथ अफ्रीका खिलाफ स्कोर- 156/4; पहली पारी में 99 पर ऑलआउट हुई, यानसन ने 5 विकेट लिए
    Next Article
    MLC लीग में निवेश नहीं करेगा न्यूजीलैंड क्रिकेट:नई टीम के लिए अमेरिकी कंपनी से पार्टनरशिप की थी; अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment