Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MLC लीग में निवेश नहीं करेगा न्यूजीलैंड क्रिकेट:नई टीम के लिए अमेरिकी कंपनी से पार्टनरशिप की थी; अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

    13 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में निवेश ना करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने 2027 सीजन से पहले लीग की नई टीम शुरु करने के लिए अमेरिकी कंपनी ट्रू नॉर्थ स्पोर्ट्स (TNS) वेंचर्स के साथ समझौता किया था। अब बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट और संसाधनों पर फोकस करने का फैसला किया है। मेजर लीग क्रिकेट में न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी खेलते रहे हैं। इनमें रचिन रवींद्र, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टिम सेफर्ट और लॉकी फर्ग्यूसन शामिल हैं। न्यूजीलैंड ने अप्रैल 2025 में पार्टनरशिप की घोषणा की थी न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अप्रैल 2025 में TNS वेंचर्स के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की थी। इस समझौते के तहत बोर्ड को 2027 में MLC की दो नई टीमों में से एक को शुरू करने और संचालित करने में मदद करनी थी। इसके लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट को हाई-परफॉर्मेंस और ऑपरेशनल सपोर्ट देना था। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा- अभी सही समय नहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट के CEO ज्योफ एलॉट ने कहा कि उन्हें इस पार्टनरशिप के उद्देश्य और महत्वकांक्षा पर भरोसा है। अमेरिकी बाजार में क्रिकेट के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं, लेकिन आगे के आकलन के बाद बोर्ड को लगता है कि फिलहाल इस दिशा में आगे बढ़ने का सही समय नहीं है। एलॉट ने TNS और MLC के सह-संस्थापक समीर मेहता और विजय श्रीनिवासन का अवसर तलाशने में मदद करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट भविष्य में भी उनके साथ संपर्क बनाए रखेगा। न्यूजीलैंड की प्रस्तावित टी-20 लीग भी टाली गई न्यूजीलैंड की प्रस्तावित पुरुष और महिला टी-20 लीग NZ20 की शुरुआत भी टाल दी गई है। यह लीग मौजूदा सुपर स्मैश की जगह लेगी। पहले इसे जनवरी 2027 में शुरू करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी शुरुआत दिसंबर 2027 तक के लिए टाल दी गई है। --------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड से जीत को कभी तरसता था भारत:पहली जीत में 10 साल लगे; अब लगातार छठी टी-20 सीरीज जीतने का मौका 2007 में भारत ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। टूर्नामेंट में टीम को सिर्फ एक हार मिली और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ थी। इसके बाद भी भारत को इस टीम के खिलाफ पहली जीत हासिल करने में 10 साल लग गए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बने:फ्रेंचाइजी के लिए 10 IPL सीजन खेल चुके; 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज
    Next Article
    भुवनेश्वर की वापसी पर बोले सैंटनर:नई गेंद से उन्हें खेलना मुश्किल, न्यूजीलैंड के लिए चुनौती होंगे; पहला टी-20 मैच कल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment