Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमित शाह के अंगद वाले बयान पर शंकराचार्य का पलटवार:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- पैर राम के सत्य और धर्म से अडिग था

    6 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अंगद का पैर किसी सत्ता या अहंकार के बल पर नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के सत्य, धर्म और न्याय की शक्ति से अडिग था। धर्मग्रंथों के प्रसंगों का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना उनका सरलीकरण है। शंकराचार्य ने कहा कि अंगद ने रावण की सभा में स्पष्ट किया था कि उनका पैर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धर्म, सत्य और न्याय की नीति के कारण स्थिर था। ऐसे धार्मिक प्रसंगों को अपनी सुविधा के अनुसार प्रस्तुत करना धर्म का सम्मान नहीं है। योगी सरकार की रामराज्य से तुलना पर उठाए सवाल शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस शासन पर बटुकों की चोटी खींचने, संतों पर निर्ममता से प्रहार करने और लाखों गौमाताओं को कटवाने के आरोप हैं, उसकी तुलना रामराज्य से कतई नहीं की जा सकती। काशी से गुजरात रवाना होने से पहले दिया बयान शंकराचार्य ने ये बातें श्रीकाशी से गुजरात रवाना होने से पहले प्रवचन के दौरान कहीं। उन्होंने अंगद के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक प्रतीकों और धर्मग्रंथों की व्याख्या करते समय उनके मूल संदेश और संदर्भ को समझना जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा की हवा बेहद जहरीली, सेक्टर-62 में एक्यूआई 427 पहुंचा:औसत एक्यूआई 316, स्मॉग की चादर से ढका शहर; ग्रेप-2 की पाबंदियां फिर भी बढ़ रहा प्रदूषण
    Next Article
    अमेठी में 45 दुकानों पर छापा:अफसरों ने 3 क्विंटल 20 किलो मिलावटी सामान फेंका ,17 दुकानों से नमूने लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment