Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा की हवा बेहद जहरीली, सेक्टर-62 में एक्यूआई 427 पहुंचा:औसत एक्यूआई 316, स्मॉग की चादर से ढका शहर; ग्रेप-2 की पाबंदियां फिर भी बढ़ रहा प्रदूषण

    5 hours ago

    1

    0

    शहर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। सुबह से ही नोएडा और आसपास के इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है। बुधवार सुबह नौ बजे शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 316 दर्ज किया गया। हवा की यह स्थिति बहुत खराब श्रेणी में आती है। सबसे चिंताजनक स्थिति सेक्टर-62 की है, जहां एक्यूआई 427 तक पहुंच गया। इस स्तर का प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ने की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप)-2 की पाबंदियां लागू हैं। इसके बावजूद प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं आ रही है। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। सेक्टर-110 में एक्यूआई 350, सेक्टर-150 में 351, सेक्टर-39 में 317 और सेक्टर-1 में 251 दर्ज किया गया। सेक्टर-62 में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंचना सबसे ज्यादा चिंता का विषय है। लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर पिछले कुछ दिनों के आंकड़े भी हवा की बिगड़ती स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। एक नवंबर को शहर का एक्यूआई 248, दो नवंबर को 330 और तीन नवंबर को 291 दर्ज किया गया था। वहीं, चार नवंबर को यह फिर बढ़कर 316 पहुंच गया। मौसम की परिस्थितियों के चलते आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को सुबह और देर शाम खुले में निकलने से बचने तथा सांस संबंधी परेशानी होने पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिल्ली बॉर्डर पर जाम से भी बढ़ी परेशानी प्रदूषण के बीच दिल्ली में बीएस-4 वाहनों की एंट्री पर रोक के चलते नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सेक्टर-62 और चिल्ला बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। दिल्ली में प्रवेश से पहले वाहनों की जांच की जा रही है, जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के रेंगने और लंबे समय तक सड़क पर खड़े रहने से प्रदूषण की समस्या और गंभीर होने की आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में छाई स्मॉग की चादर, जहरीली हुई हवा:अस्पतालों में सांस और फेफड़ों के संक्रमण के मरीज बढ़े
    Next Article
    अमित शाह के अंगद वाले बयान पर शंकराचार्य का पलटवार:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- पैर राम के सत्य और धर्म से अडिग था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment