Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमिताभ बच्चन पिता हरिवंशराय बच्चन की स्मृति में बनाएंगे मेमोरियल:दशरथ पथ किनारे खरीदी जमीन, एडीए में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शुरू

    13 hours ago

    1

    0

    अयोध्या से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जुड़ाव अब और गहरा होने जा रहा है। वे अपने पिता और प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन की याद में रामनगरी में मेमोरियल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए डॉ. हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट ने अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेमोरियल के लिए दशरथ पथ के किनारे जमीन खरीदी गई है। यह जमीन अभिनंदन ग्रुप ऑफ लोढ़ा के ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में करीब 15 करोड़ रुपए में ली गई है। अब यहां प्रस्तावित निर्माण का नक्शा स्वीकृत कराने की प्रक्रिया चल रही है। 15 दिन में मांगी गई आपत्तियां एडीए सचिव राजेश कुमार मिश्र के मुताबिक, मेमोरियल का नक्शा मंजूरी के लिए जमा किया गया है। नियमानुसार नक्शा पास करने से पहले लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। किसी को निर्माण या नक्शे को लेकर आपत्ति है तो वह 15 दिन के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी। दशरथ पथ किनारे बड़ा प्रोजेक्ट मेमोरियल के लिए खरीदी गई जमीन दशरथ पथ के किनारे है। इसी इलाके में अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की ओर से बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट में पांच सितारा होटल भी बनाया जा रहा है। दशरथ पथ रामनगरी को दशरथ समाधि से जोड़ता है। सरयू के अयोध्या-बिल्वहरिघाट तटबंध के समानांतर बन रहे इस फोरलेन मार्ग का काम अब अंतिम चरण में है। सोलर प्लांट और रिंग रोड के पास मेमोरियल की जमीन एनटीपीसी के सोलर प्लांट के पास है। इसी क्षेत्र से करीब 67 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का निर्माण भी हो रहा है। रिंग रोड को सरयू नदी पर करीब 4200 मीटर लंबे पुल से जोड़ा जाना है। सरयू का जलस्तर बढ़ने के कारण फिलहाल पुल का काम प्रभावित हुआ है। रिंग रोड अयोध्या को बस्ती और गोंडा से जोड़ेगा। इससे दशरथ पथ के आसपास के इलाके में आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन के साथ आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ने की उम्मीद है। साहित्य की विरासत को अयोध्या से जोड़ने की तैयारी डॉ. हरिवंशराय बच्चन हिंदी साहित्य के प्रमुख कवियों में रहे हैं। अब उनके नाम पर बनने वाले मेमोरियल के जरिए उनकी स्मृतियों और साहित्यिक विरासत को अयोध्या से जोड़ने की तैयारी है। नक्शा स्वीकृत होने के बाद मेमोरियल के निर्माण से जुड़ा काम आगे बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में आज भी उमस के साथ छाएंगे बादल:हल्की बारिश की संभावना, 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
    Next Article
    चोरी-धोखाधड़ी केस में आरोपी को 7 साल की जेल:9 साल पुराने मामले में आया फैसला, 3 हजार रुपए जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment