Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृतपुर में खाटू श्याम मंदिर बाढ़ के पानी से घिरा:श्रद्धालु बोले-मुश्किलें हैं, लेकिन दर्शन नहीं छोड़ेंगे; 12 गांवों की बिजली कटी

    4 hours ago

    1

    0

    अमृतपुर तहसील क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नासा पुल के पास स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। मंदिर परिसर के आसपास करीब चार से पांच फीट तक पानी भर जाने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग है। दर्शन के लिए लोग अब नाव के सहारे मंदिर पहुंच रहे हैं। बाढ़ का असर केवल खेतों और आबादी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक स्थलों को भी अपनी चपेट में ले चुका है। मंदिर तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पहले श्रद्धालु कम पानी होने पर पैदल होकर मंदिर पहुंच जाते थे, लेकिन जलस्तर बढ़ने के बाद अब नाव ही एकमात्र सहारा बन गई है। चारों ओर पानी, नाव बनी श्रद्धालुओं का सहारा गंगा का जलस्तर बढ़ने से मंदिर तक पहुंचने वाला मार्ग पूरी तरह डूब गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर तक आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। नाव के जरिए श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पुजारी ने प्रशासन को दी थी सूचना मंदिर के प्रमुख पुजारी ने बताया कि बाढ़ का पानी बढ़ने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में भारी परेशानी होने लगी थी। इसकी जानकारी संबंधित लेखपाल को दी गई, जिसके बाद प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था कराई गई, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन बाधित न हो। बोले श्रद्धालु— मुश्किलें हैं, लेकिन दर्शन नहीं छोड़ेंगे मंदिर पहुंचे श्रद्धालु साधना, आस्था, रमेश और रामकिशन ने बताया कि वे नियमित रूप से बाबा के दर्शन करने आते हैं। बाढ़ के कारण कुछ असुविधा जरूर हुई है, लेकिन उनकी आस्था पहले जैसी ही है और वे आगे भी दर्शन के लिए आते रहेंगे। दो दर्जन गांवों की बिजली एहतियातन बंद बुधवार सुबह तक मिली जानकारी के अनुसार अमृतपुर तहसील क्षेत्र के करनपुर, मंझा, कलस्टरगंज, नगला हुसा की मड़ैया सहित करीब दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी भरने के कारण एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि जलभराव के बीच किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 7 स्कूलों पर 1-1 लाख का जुर्माना:तय सीमा से ज्यादा बढ़ाई फीस, एक ने वसूला अतिरिक्त चार्ज
    Next Article
    नोएडा में सुबह हुई हल्की बारिश, 32°C तापमान:उमस बरकरार, 10 अगस्त तक भारी बारिश के आसार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment