Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में सुबह हुई हल्की बारिश, 32°C तापमान:उमस बरकरार, 10 अगस्त तक भारी बारिश के आसार नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा में बुधवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हैं। शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने के कारण उमस बनी हुई है। मौसम विभाग ने दिनभर रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता 80 प्रतिशत के आसपास रहने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का एहसास हो रहा है। इस मानसून में सामान्य से 76% कम बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 4 अगस्त तक नोएडा में सिर्फ 56.5 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 76 प्रतिशत कम है। कम बारिश की वजह से हल्की फुहारों के बाद भी उमस में खास राहत नहीं मिल रही है। 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 अगस्त तक नोएडा में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन उमस से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है। 10 अगस्त के बाद बदल सकता है मौसम मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अगस्त के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर बारिश की गतिविधियां बढ़ती हैं तो तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृतपुर में खाटू श्याम मंदिर बाढ़ के पानी से घिरा:श्रद्धालु बोले-मुश्किलें हैं, लेकिन दर्शन नहीं छोड़ेंगे; 12 गांवों की बिजली कटी
    Next Article
    नोएडा में जीरो शेप स्काईवॉक का निर्माण शुरू:34 करोड़ होंगे खर्च, रोज 5 लाख पैदल यात्रियों को मिलेगा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment