Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृतसर-पटना वाया लखनऊ होली स्पेशल ट्रेन आज से शुरू:यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने तीन-तीन फेरे तय किए

    3 hours ago

    1

    0

    होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अमृतसर से पटना के बीच लखनऊ होते हुए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह होली स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी से संचालित होगी। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04664 अमृतसर से 27 फरवरी, 2 मार्च और 5 मार्च को सुबह 9:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात 2:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 28 फरवरी से चलेगी विशेष सेवा वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04663 पटना से 28 फरवरी, 3 मार्च और 6 मार्च को शाम 4 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 3:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी और रात 8 बजे अमृतसर पहुंचेगी। रेल प्रशासन का कहना है कि होली के दौरान पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इस विशेष सेवा से बड़ी राहत मिलेगी। त्योहार के मद्देनज़र अतिरिक्त कोच और व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैवी मेटल वाले रंग बन सकते हैं कैंसर का कारण:GSVM के डॉ. श्वेतांक बोले- सस्ते और पक्के रंगों से रहें सतर्क; नारियल तेल पहले लगाएं
    Next Article
    मऊ में जहरखुरानी कर चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार:सरायलखंसी पुलिस ने चोरी के गहने बरामद किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment