Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में जहरखुरानी कर चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार:सरायलखंसी पुलिस ने चोरी के गहने बरामद किए

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले की सरायलखंसी पुलिस ने जहरखुरानी कर महिला से गहने चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर क्रिस राजपूत के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अदरी मोड़ के पास से इन अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार राम, गोलू, रामू और राजू के रूप में हुई है। इन सभी को मुअसं 65/26 धारा 123/303(2)/317(2) BNS के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह घटना अदरी मोड़ के पास हुई थी, जहां आरोपियों ने जहरखुरानी कर पीड़िता से आभूषण चोरी किए थे। वादी चंदन सिंह पुत्र सुरेश बहादुर सिंह की लिखित तहरीर पर 20 फरवरी 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्तों के कब्जे से 2 मंगलसूत्र, 3 अंगूठी, 1 सिकुड़ी, 1 कनफूल, 2 कान की लरी, 2 पायल और एक जोड़ी मीना बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भोली-भाली महिलाओं को बातचीत के दौरान लालच देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके गहने निकलवा लेते थे। उन्होंने अदरी मोड़ के अलावा रतनपुरा, रसड़ा, मोहम्मदाबाद, मधुबन, गाजीपुर और आजमगढ़ में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने यह भी बताया कि कुछ सामान उन्होंने बेच दिया है। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृतसर-पटना वाया लखनऊ होली स्पेशल ट्रेन आज से शुरू:यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने तीन-तीन फेरे तय किए
    Next Article
    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू:मुकेश अंबानी के जामनगर वाले घर पर इवेंट हुआ; 5 मार्च को मुंबई में शादी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment