Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट, VIDEO:सेल्समैन को असलहा दिखाकर 8,400 रुपए छीने, बदमाश फरार

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में डहरौली बुजुर्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को असलहा दिखाकर 8,400 रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पकड़ी बुजुर्ग निवासी सचिन साहनी डहरौली बुजुर्ग के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत हैं। शनिवार को वह अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार छह युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। सेल्समैन को लगा कि वे पेट्रोल भरवाने आए हैं। जैसे ही सचिन साहनी उनके पास पहुंचे और पेट्रोल के बारे में पूछा, बदमाशों ने उन पर असलहा तान दिया। उन्होंने सेल्समैन के पास मौजूद 8,400 रुपये छीन लिए और तुरंत मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सचिन साहनी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी जा चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव और प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित कई टीमें गठित की हैं। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान भी चला रही है। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 6000 घरों को मिलेगा शुद्ध पानी:मेयर ने 15वें वित्त आयोग के वाहन और दो नलकूपों का किया लोकार्पण
    Next Article
    अमेठी के टीकरमाफी में 108 बटुकों का यज्ञोपवीत:वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर, आचार्यों ने कहा- जनेऊ संस्कार अनुशासन की ओर अग्रसर करता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment