Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में कार ने मां-बेटे को रौंदा, मासूम की मौत:बेटे के साथ सब्जी लेकर घर लौटते समय हादसा, डिवाइडर में फंसकर तोड़ा दम

    16 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे मां-बेटे को रौंद दिया। कार से बचने के लिए मां बेटे को लेकर भागी लेकिन डिवाइडर होने से उसे बचा नहीं सकी। कार ने महिला और उसके मासूम बेटे को चपेट में ले लिया। हादसे में पांच वर्षीय बेटे की मौके पर मौत हो गई, वहीं लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं महिला को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से जाकर टकरा गई। कार चालक भीड़ जुटती देखकर मौके से फरार हो गया। । जानकारी पाकर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। उधर कार के नंबर से मालिक का पता चल गया है, कार चालक की तलाश की जा रही है। सुल्तानपुर के गोविंदपुर निवासी विपिन शर्मा मंडुवाडीह इलाके की इंक्लेव कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। एक होटल में ड्राइवर हैं और देर रात तक घर लौटते हैं। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उनकी पत्नी सरिता शर्मा (27) अपने इकलौते बेटे वंश शर्मा (5) के साथ कॉलोनी के मोड़ से सब्जी लेने के लिए निकली थी। बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर टियागो ईवी कार ने फुटपाथ पर चल लौट रही थीं। मड़ौली में क्राइस्ट स्कूल के सामने शुक्रवार की रात तेज रफ्तार टियागो ईवी कार ने मां और उसके बेटे को टक्कर मार दी। कार चालक ने सीधे दोनों को टक्कर मारी और फिर कार डिवाइडर से जाकर टकरा गई। हादसे में बेटे वंश शर्मा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता भी मौके पर पहुंच गया, पिता विपिन शर्मा शव देखकर बेसुध हो गए। उसकी पत्नी सरिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मड़ौली क्षेत्र में मौजूद अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। पिता विपिन शर्मा की तहरीर के आधार पर कार मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार को क्रेन के जरिये बरेका पुलिस चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। मंडुवाडीह इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया - एक्सीडेंट के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डॉक्टर ने अंश को मृत घोषित कर दिया और महिला की हालत स्थिर है। कार जितेंद्र कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है, ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में भीषण गर्मी, बच्चों के लिए विशेषज्ञ की सलाह:डॉ. रवि भान सिंह ने बताए हीट वेव से बचाव के 7 उपाय, बोले-पर्याप्त पानी पियें
    Next Article
    रेलवे का 5-10 जुलाई तक रहेगा मेगा ब्लॉक:गोरखपुर-लखनऊ रूट की ट्रेनें प्रभावित, 34 रहेगी रद्द, 54 का बदलेगा रास्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment