Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत:तापमान 14 डिग्री गिरा, सरकारी दफ्तरों-सड़कों पर भरा पानी

    14 hours ago

    1

    0

    अमेठी में गुरुवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। लगातार हो रही बरसात के कारण तापमान में करीब 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, तेज बारिश के चलते सड़कों और कई सरकारी कार्यालयों में पानी भर गया। जिले में सुबह करीब 6 बजे से बारिश शुरू हुई, जो पिछले कई घंटों से जारी है। इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे बाजारों और घरों में सुकून का माहौल है।हवा की रफ्तार धीमी होने की वजह से आने वाले कुछ घण्टो में जोरदार बारिश के आसार नजर आ रहे है। बारिश के कारण रजिस्ट्री ऑफिस, कोतवाली सहित कई सरकारी कार्यालयों में जलभराव हो गया है। सड़कों पर भी चारों तरफ पानी भर जाने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारिश से किसानों को सबसे अधिक लाभ हुआ है। धान की फसल के लिए यह बरसात वरदान साबित हो रही है। किसान युद्धस्तर पर धान की बेरन लगाने के काम में जुट गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न:तीन दिन से मौसम बदला, जनजीवन प्रभावित; तापमान गिरा
    Next Article
    बिजनौर में 19 स्कूल, 8 अवैध यात्री वाहनों पर कार्रवाई:परिवहन विभाग ने 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment