Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न:तीन दिन से मौसम बदला, जनजीवन प्रभावित; तापमान गिरा

    13 hours ago

    1

    0

    बिजनौर पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद बुधवार देर रात 8 बजे से से गुरुवार सुबह 7 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की कई सड़कों को जलमग्न कर दिया। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। जिले में मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे से रुक-रुक कर बारिश शुरू हुई थी। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, बुधवार रात करीब 8 बजे से तेज बारिश शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह 7 बजे तक जारी रही। इस मूसलाधार बारिश के कारण बिजनौर शहर की अधिकांश सड़कें पानी में डूब गईं। काजीपाड़ा जैसे कई इलाकों की सड़कों पर दो-दो फीट तक पानी भर गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। कुछ लोगों के घरों में भी पानी भर गया, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को हवा के साथ हुई बारिश से जजी रोड पर एक बिजली का खंबा टूटकर एक कार पर जा गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। एक ओर जहां इस बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर इसने कई परेशानियां भी खड़ी कर दीं। मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में लगभग चार डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के कारण बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रवक्ता ने मंत्री जायसवाल के बयान की निंदा की:अखिलेश पर टिप्पणी के बाद बर्खास्तगी की मांग, भाजपा पर लगाए आरोप
    Next Article
    अमेठी में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत:तापमान 14 डिग्री गिरा, सरकारी दफ्तरों-सड़कों पर भरा पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment