Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे:इंडोरामा की साइडिंग पर हादसा, मेन लाइन पर रेल संचालन प्रभावित नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    अमेठी के जगदीशपुर स्थित सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए। हादसा लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग ट्रैक पर सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि कोई वैगन पलटा नहीं और न ही किसी के हताहत होने की सूचना है। मुख्य रेल मार्ग पूरी तरह सुरक्षित है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग के लिए साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी। सिंदुरवा के पास अचानक उसके सात वैगन पटरी से उतर गए। चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। साइडिंग ट्रैक क्षतिग्रस्त, बहाली में जुटी रेलवे टीम घटना में साइडिंग ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर पटरी से उतरे वैगनों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। आरपीएफ निहालगढ़ के उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि हादसा इंडोरामा फैक्ट्री को जाने वाले यूआरएल (साइडिंग) ट्रैक पर हुआ है। सिंदुरवा स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने भी घटना की पुष्टि की है। खाद की लोडिंग फिलहाल प्रभावित रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी टीम ट्रैक को जल्द बहाल करने में जुटी है। ट्रैक को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही साइडिंग पर मालगाड़ियों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा। तब तक इंडोरामा उर्वरक इकाई में मालगाड़ियों की आवाजाही और खाद की लोडिंग प्रभावित रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति पर जानलेवा:दलित परिवार पर फरसा-लाठी से हमला, जातिसूचक गालियां देने का आरोप
    Next Article
    झांसी में पहले पेड़ और फिर खंभे से टकराया ट्रक:केबिन में फंसा ड्राइवर, स्कूटी से जा रही महिला को बचाने के चक्कर में हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment