Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पहले पेड़ और फिर खंभे से टकराया ट्रक:केबिन में फंसा ड्राइवर, स्कूटी से जा रही महिला को बचाने के चक्कर में हादसा

    14 hours ago

    1

    0

    झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ और फिर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक केबिन के अंदर स्टेयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से ट्रक के अगले हिस्से को खींचकर चालक को बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा। स्कूटी सवार महिला को बचाने में बिगड़ा संतुलन घायल चालक की पहचान राजस्थान के धौलपुर निवासी पवन के रूप में हुई है। वह ट्रक संख्या RJ 11 GD 5122 से आगरा से रेलवे कोच नवीनीकरण फैक्ट्री (आरसीएफ) में माल लेकर आया था। शुक्रवार सुबह माल उतारने के बाद रात में नो-एंट्री खुलने पर वह हेल्पर के साथ आगरा लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 से सीपरी बाजार जाने वाले मार्ग पर जीआरपी रिजर्व लाइन से करीब 500 मीटर आगे अचानक एक स्कूटी सवार महिला सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक मोड़ा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ और फिर बिजली के खंभे से टकरा गया। पैर केबिन में दबा, कई जगह फ्रैक्चर टक्कर इतनी तेज थी कि चालक पवन स्टेयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। उसका बायां पैर केबिन और बोनट के बीच दब गया, जिससे पैर में कई जगह फ्रैक्चर हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रैक्टर से खींचा ट्रक, तब निकला चालक सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की रस्सी से ट्रक खींचने का भी प्रयास किया, लेकिन चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद ट्रैक्टर मंगवाकर ट्रक के अगले हिस्से को खींचा गया, जिससे केबिन में जगह बनी और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। दर्द से तड़पता रहा चालक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक करीब एक घंटे तक केबिन में फंसा रहा। इस दौरान वह दर्द से कराहते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से आखिरकार उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे:इंडोरामा की साइडिंग पर हादसा, मेन लाइन पर रेल संचालन प्रभावित नहीं
    Next Article
    चित्रकूट गैंगरेप के आरोपी 64 घंटे बाद भी फरार:3 जिलों की एसओजी कर रही तलाश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment