Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में अमेठी जनपद शीर्ष 15 पर:डीएम-सीडीओ के प्रभावी अनुश्रवण से योजनाओं के क्रियान्वयन में हुआ सुधार

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मार्च 2026 की रैंकिंग में अमेठी जनपद ने प्रदेश के शीर्ष 15 जिलों में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी संजय चौहान (आईएएस) और मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह (आईएएस) के प्रभावी अनुश्रवण और विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन का परिणाम है। मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह जनपद में संचालित योजनाओं की विभागवार और सूचकांक-आधारित नियमित समीक्षा करते हैं। उनके निर्देशन में सभी विभागों को लक्ष्य-आधारित कार्ययोजना पर कार्य करने, प्रगति की सतत निगरानी रखने और पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे निरंतर समीक्षा और फील्ड स्तर पर निरीक्षण के परिणामस्वरूप योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। जिलाधिकारी संजय चौहान और मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह के समन्वित नेतृत्व और विभागीय समर्पण के कारण अमेठी जनपद मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। यह जनपद अब प्रदेश के अग्रणी जिलों में अपनी पहचान बना रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:12.48 लाख कुल वोटर, 2.67 लाख अपात्र वोटर हटे, 77 हजार नए नाम जुड़े
    Next Article
    राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सभी वर्ग करें योगदान:देवरिया में RSS की जन गोष्ठी, राष्ट्रीय सह कार्यवाह बोले- देशहित में आगे आएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment