Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में पैसे के लेनदेन पर दो पक्षों में मारपीट:बीच चौराहे पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, 8 हिरासत में

    12 hours ago

    1

    0

    अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गड़ेरी चौराहे पर पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना बीते शुक्रवार शाम की है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गड़ेरी चौराहे पर आदर्श पांडेय अपनी दुकान पर घर का सामान लेने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने आदर्श पर हमला कर दिया। उन्हें लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए। प्रथम पक्ष के अंशुल गौतम की शिकायत पर बंटी पांडेय, आशीष दुबे, डीटू दुबे और अनुराग पांडेय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5A के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, द्वितीय पक्ष के ओम प्रकाश पांडेय की तहरीर पर अंशुल गौतम, अनन्त तिवारी, अविनाश तिवारी, करुणाशंकर तिवारी और दीपक विश्वकर्मा के विरुद्ध मुकदमा संख्या 96/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 110 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि विवाद का मुख्य कारण पैसों का लेनदेन था। दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में LLB छात्रों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कराएगा आयोजन, 4 जून तक करें आवेदन
    Next Article
    आगरा में 48 घंटे में 8.1°C गिरा दिन का तापमान:सुबह से निकल रही धूप, आज और कल भी आंधी-बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment