Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में LLB छात्रों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कराएगा आयोजन, 4 जून तक करें आवेदन

    11 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में एलएलबी छात्रों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम कराया जाएगा। जिसमें लॉ कॉलेज से 3 वर्ष या 5 वर्ष का कोर्स करने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुजा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज द्वारा एलएलबी में अध्ययनरत छा-छात्राओं के लिये 1 महीने (जून 2026) का प्रोजेक्ट वर्क आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए क्लस्टर जिलों के किसी भी मान्यता प्राप्त लॉ यूनिवर्सिटी या लॉ कॉलेज से 5 वर्षीय कोर्स या 3 वर्षीय एलएलबी कर रहे छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में भाग ले सकते है। एक महीने के इंटर्नशिप कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी 4 जून की शाम 5 बजे तक अपना आवेदन पत्र ई-मेल या रजिस्टर्ड डाक से भेज सकते हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के कार्यालय में जमा कर सकते है। यह इंटरर्नशिप कार्यक्रम लॉ छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने और कानूनी प्रक्रिया समझने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। जोकि विधि व्यवसाय में उनके काम आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीर नगर में ट्रैफिक पुलिस पर वसूली का आरोप:ट्रक ऑपरेटर्स ने एसपी से शिकायत की, नो-एंट्री पर भी सवाल
    Next Article
    अमेठी में पैसे के लेनदेन पर दो पक्षों में मारपीट:बीच चौराहे पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, 8 हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment