Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई

    23 hours ago

    1

    0

    अमेठी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान बुधवार को शुरू हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि ने गौरीगंज स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान शामिल है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर फॉगिंग और एंटी लार्वा मशीनों का प्रदर्शन भी किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल में स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 11 विभागों की भूमिका तय की गई है। कार्यक्रम में सीडीओ पूजा साहू, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. पी.के. उपाध्याय, डॉ. राजीव सौरभ और जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहेब सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत आशा और एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, आईएलआई (इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी) और क्षय रोग (टीबी) के संभावित मरीजों की पहचान करेंगी। साथ ही, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट किया जाएगा और वेक्टर सर्वेक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने और दिव्यांगजनों की सूची तैयार करने का कार्य भी किया जाएगा। नगर पालिका विभाग नालियों की सफाई, लार्वानाशी दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग सुनिश्चित करेगा। कृषि विभाग जलभराव को रोकने के लिए कार्य करेगा, जबकि पंचायती राज विभाग स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, हैंडपंपों की मरम्मत और नालियों की सफाई सुनिश्चित करेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों में इलाज के लिए भेजेगा। अधिकारियों ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जलभराव न होने दें और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों में सहयोग करें, ताकि जिले को संचारी रोगों से सुरक्षित रखा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ रेल ट्रैक पर हादसा:ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शव के हुए तीन टुकड़े, पहचान नहीं हो पाई
    Next Article
    गोरखपुर एम्स के संविदाकर्मी ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment