Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर एम्स के संविदाकर्मी ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुधवार को एम्स के एक संविदा कर्मी ने सुसाइड कर लिया। सुबह करीब 5:30 बजे उनका शव घर की छत पर बने कमरे में लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, तड़के करीब 4 बजे वह अपने कमरे से निकलकर छत पर बने कमरे में सोने की बात कहकर चले गए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखा तो उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजन उन्हें तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। मृतक की पहचान इंदिरा नगर निवासी 28 साल के शुभम शुक्ला के रूप में हुई है। वह एम्स गोरखपुर में संविदा कर्मी थे। घटना रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला... तड़के छत पर बने कमरे में चले गए थे शुभम पिता जनार्दन शुक्ला ने बताया कि शुभम एम्स गोरखपुर में संविदा पर कार्यरत थे। पहले उनकी तैनाती डायरेक्टर कार्यालय में थी, जबकि वर्तमान में वह एम्स परिसर स्थित रैन बसेरा में काम कर रहे थे। बुधवार तड़के करीब 4 बजे वह अपने कमरे से निकलकर मकान की छत पर बने दूसरे कमरे में चले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को संदेह हुआ। सुबह फंदे से लटका मिला शव सुबह करीब 5:30 बजे परिजन छत पर बने कमरे में पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने अंदर झांककर देखा तो शुभम नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे से लटके मिले। परिजन उन्हें तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामगढ़ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस बोली- वजह की जांच जारी रामगढ़ताल के प्रभारी निरीक्षक सुनील राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मोबाइल की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई
    Next Article
    बार काउंसिल चुनाव, अनुराग पांडेय की प्रदेश में बढ़त बरकरार:प्रयागराज में चौथे दिन 2,449 मतों की गिनती पूरी, नगरहा का दबदबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment