Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली:सेवा संकल्प अभियान के तहत 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' का संदेश

    4 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री द्वारा सितंबर माह से चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत अमेठी में क्षय (टीबी) रोगियों की सहायता और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभिन्न सकारात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जामों में 25 टीबी मरीजों को शीघ्र रिकवरी के लिए 'पोषण पोटली' का वितरण किया गया। टीबी मरीजों को यह पोषण पोटली 'निक्षय मित्र' के रूप में इंडो रामा प्राइवेट लिमिटेड (जगदीशपुर) की ओर से वितरित की गई। इस पोषण सामग्री के मिलने से क्षय रोगियों को उपचार के दौरान आवश्यक पौष्टिक आहार प्राप्त करने में काफी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक भोजन करने और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार अपना पूरा कोर्स खत्म करने के लिए जागरूक किया। 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' का दिया संदेश कार्यक्रम में उपस्थित सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेश गुप्ता, एसटीएस श्रवण सिंह और इंडो रामा प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि उमाशंकर ने क्षय रोगियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मरीजों को सकारात्मक सोच के साथ नियमित दवा लेने के लिए प्रेरित किया और टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान "टीबी हारेगा, देश जीतेगा" का नारा देते हुए जनपद को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाने के लिए सहयोग का आह्वान किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राधाष्टमी पर भंडारे का आयोजन:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद, दिखा आपसी सौहार्द
    Next Article
    अलीगढ़ में टेम्प्रेचर 33C:धूप निकलने से उमस बढ़ी, रुक-रुक कर हवा बह रही, आज बारिश नहीं होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment