Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राधाष्टमी पर भंडारे का आयोजन:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद, दिखा आपसी सौहार्द

    4 hours ago

    1

    0

    नौबना में राधाष्टमी का पावन पर्व अपार श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर प्रदीप यादव की ओर से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर राधारानी का प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ कमाया। भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आयोजन स्थल पर लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर राधारानी का स्मरण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल भक्तिमय व सेवाभाव से ओत-प्रोत नजर आया। आयोजनों से मजबूत होता है आपसी भाईचारा आयोजक प्रदीप यादव ने बताया कि इस पावन धार्मिक पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में न केवल धार्मिक आस्था बढ़ती है, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द की भावना भी मजबूत होती है। इस विशाल भंडारे के आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से कुलदीप गुप्ता, आनंद तिवारी, राहुल तिवारी और श्रीकांत तिवारी समेत कई अन्य लोगों ने अपना विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों और उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में फायरिंग, किशोर की आंख में लगी गोली:पाइप लाइन बिछाने को लेकर विवाद, आधा दर्जन लोगों ने घर पर कई राउंड फायरिंग की
    Next Article
    अमेठी में टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली:सेवा संकल्प अभियान के तहत 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment