Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में विभाजन की त्रासदी को किया याद:एसपी-एएसपी ने 2 मिनट का मौन रखकर पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

    8 hours ago

    1

    0

    अमेठी में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय प्रांगण में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह दिवस देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की याद में मनाया गया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय गौरीगंज में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी सरवणन टी. और एएसपी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी एकत्र हुए। सभी ने वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हुई हिंसा, विस्थापन और जान गंवाने वाले लाखों पीड़ितों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एसपी सरवणन टी. ने कहा कि देश के विभाजन की त्रासदी इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि लाखों परिवार उजड़ गए और असंख्य लोग अपने घर-बार छोड़ने को मजबूर हुए थे। 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' हमें उन पीड़ितों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है। एसपी ने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने जोर दिया कि समाज में सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना ही उन पीड़ितों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन धारण कर उन लोगों को नमन किया जिन्होंने विभाजन के समय अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस दौरान पूरा पुलिस कार्यालय परिसर देशभक्ति और श्रद्धा के माहौल में डूबा रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में हजारों कांवरिए परियर गंगा तट से रवाना:लोधेश्वर-बुद्धेश्वर शिवालयों के लिए गंगाजल लेकर निकले, हर हर बम के जयकारे गूंजे
    Next Article
    राहुल गांधी को राहत, शिकायत और समन रद्द:SC ने कहा- जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी; 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सावरकर पर दिया था बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment