Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में विधायक महाराजी प्रजापति के भतीजे को पीटा:लोगों ने घर पहुंचकर किया हमला, विधायक और परिवार को जान से मारने की धमकी

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी में विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर बीती रात जमकर हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी को लेकर दर्जनों लोगों ने विधायक के घर पहुंचकर गाली-गलौज की, उनके भतीजे और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने विधायक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी और अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर हुई। रात करीब 8:30 बजे दो स्कॉर्पियो और कई मोटरसाइकिलों से दर्जनों लोग विधायक के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। जब मौके पर मौजूद विधायक के भतीजे और अन्य कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद वे विधायक और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही विधायक के बेटे अनुराग प्रजापति बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई। अनुराग प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया, जिसमें परिवार को जानमाल का खतरा बताया गया है। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि विवाद की शुरुआत शेर बहादुर यादव द्वारा विधायक को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी से हुई थी। इसके जवाब में विधायक समर्थक धीरज पाल ने भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी की, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। शेर बहादुर यादव, जयसिंह प्रताप यादव,बलराम यादव समेत कई आरोपी बनाए गए है।इसमे कई सपा के नेता और कार्यकर्ता है। पुलिस ने रातभर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और कई लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर कोडीन कफ सिरप केस, शुभम सिंह की जमानत खारिज:अदालत ने याचिका ठुकराई; दूसरा आरोपी गाजीपुर लाया गया
    Next Article
    घरेलू विवाद में युवक ने खाया जहर, मौत:कासगंज में गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment