Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में किशोरी लापता, 30 घंटे बाद भी नहीं मिली:शारदा नदी में तरबूज लेने गई थी, गोताखोर कर रहे तलाश

    22 minutes ago

    1

    0

    सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र में शारदा नदी में एक किशोरी के लापता होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना सेतुही गांव के मजरा परेवा की है, जहां तरबूज लेने गई 15 वर्षीय किशोरी के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के 30 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गोताखोर नदी में किशोरी की तलाश कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लखपड़ा गांव निवासी जगदीश की पुत्री कोमल सोमवार को शारदा नदी किनारे तरबूज लेने गई थी। बताया जा रहा है कि नदी पार करते समय उसका पैर फिसल गया या फिर वह पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा सकी, जिसके चलते वह तेज बहाव में गहरे पानी में समा गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और किशोरी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू कराई गई। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से समय रहते प्रभावी रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया गया, जिसके कारण किशोरी का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले में तंबौर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम नदी में किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही किशोरी को ढूंढ निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में SC/ST एक्ट में तीन दोषी करार:सभी को चार-साल की सजा, किशोरी का पीछा कर की थी मारपीट
    Next Article
    जौनपुर में कपड़े की थोक दुकान में आग:25 लाख का सामान जला, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment