Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में SC/ST एक्ट में तीन दोषी करार:सभी को चार-साल की सजा, किशोरी का पीछा कर की थी मारपीट

    21 minutes ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट तरुण कुमार सिंह ने छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट मामले में तीन दोषियों को चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 16-16 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायालय ने आदेश दिया कि जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला वर्ष 2017 का है। घटना कोतवाली कायमगंज के एक गांव की है। 5 अप्रैल 2017 को गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी साइकिल से समोसे लेने गई थी। गांव के फैसल ने उसकी साइकिल का पीछा किया और उसे छुपा दिया। जब किशोरी ने विरोध किया, तो फैसल ने अपने साथी माजिद उर्फ सामिर और लला उर्फ लंगड़ा उर्फ अब्दुल रहमान को बुला लिया। तीनों आरोपी किशोरी को एक बाग की ओर खींच ले गए और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर एक व्यक्ति को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 10 गवाह पेश किए। न्यायालय ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों पर विचार करते हुए तीनों आरोपियों को 23 मई को दोषी ठहराया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने कुत्ते को पटक-पटकर मारा, खाल उधेड़ी:चाकू से धीरे-धीरे गला रेता, लोग बोले- आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो
    Next Article
    सीतापुर में किशोरी लापता, 30 घंटे बाद भी नहीं मिली:शारदा नदी में तरबूज लेने गई थी, गोताखोर कर रहे तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment