Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने की कार्रवाई, घर पर पुलिस बल तैनात

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने कांग्रेसियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमेठी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह को उनके घर पर पुलिस बल तैनात कर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इसके साथ ही जिले के कई बड़े कांग्रेस नेताओं के आवास पर भी पुलिस तैनात की गई है, ताकि वे लखनऊ विधानसभा घेराव में शामिल न हो सकें। दरअसल, प्रदेश के कांग्रेसी 17 फरवरी को 'मनरेगा बचाओ आंदोलन' के तहत विधानसभा का घेराव करने वाले थे। इस कार्यक्रम से पहले ही पुलिस सक्रिय हो गई और कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी। अमेठी के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के घर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आज सुबह जिलाध्यक्ष के आवास पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। जिले के कई अन्य प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को भी उनके घरों पर पुलिस बल तैनात कर हाउस अरेस्ट किया गया है। हाल ही में भाजपा ने मनरेगा का नाम बदलकर 'विकसित भारत जी राम जी योजना' कर दिया है। इसी को लेकर कांग्रेसी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अमेठी में इस मुद्दे पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है और कांग्रेस नेता पदयात्राएं भी निकाल रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में बाइक चोरी करते दो चोर CCTV में कैद:बछरावां में चोरों ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पंचायत सहायक ने दोस्त के साथ किया छात्रा से दुष्कर्म:बागपत के बड़ौत में एक होटल के अंदर हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, दोनों गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment