Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में बाइक चोरी करते दो चोर CCTV में कैद:बछरावां में चोरों ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    1

    0

    रायबरेली जिले में बाइक चोरी की एक घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक शातिर चोर को मोटरसाइकिल चुराते हुए साफ देखा जा सकता है। यह घटना बछरावां थाना क्षेत्र के शिवगढ़ रोड बाईपास पर पानी की टंकी के पास की है। वीडियो में चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई है। फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चोरों की तलाश जारी है। थाना अध्यक्ष बछरावां श्याम कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पीड़ित पक्ष ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर जल्द खुलासा करने की कोशिश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदिरा नहर में बहते मिले सैकड़ों गोवंश के शव:राहगीरों की सूचना पर प्रशासन जागा, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
    Next Article
    अमेठी में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने की कार्रवाई, घर पर पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment