Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचायत सहायक ने दोस्त के साथ किया छात्रा से दुष्कर्म:बागपत के बड़ौत में एक होटल के अंदर हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, दोनों गिरफ्तार

    9 hours ago

    1

    0

    बागपत के बिनौली क्षेत्र में कपड़े दिलाने के बहाने एक 13 वर्षीय छात्रा के साथ पंचायत सहायक और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा की मां ने बताया कि शनिवार सुबह पंचायत सहायक विपिन और उसके दोस्त रविंद्र ने उनकी 13 वर्षीय बेटी को फोन कर बुलाया। वे उसे कपड़े दिलाने का झांसा देकर अपने साथ बड़ौत ले गए। उनकी बेटी को को बहला-फुसलाकर बड़ौत के एक होटल में ले जाया गया था। आरोप है कि वहां एक होटल में दोनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शाम को घर लौटने पर बेटी ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इंस्पेक्टर बिनौली राकेश कुमार शर्मा ने बताया- पंचायत सहायक विपिन और रविंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा को महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में मेडिकल परीक्षण के लिए बागपत भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने की कार्रवाई, घर पर पुलिस बल तैनात
    Next Article
    मथुरा में महिलाओं ने किया हंगामा:बांके बिहारी मंदिर कमेटी के सदस्य को दी धमकी, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment