Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में युवक का शव नदी में मिला:होली पर नहाते समय डूबा था, 30 घंटे बाद 700 मीटर दूर मिला

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में होली के दिन गोमती नदी में डूबे 23 वर्षीय युवक पवन कुमार गुप्ता का शव 30 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। उसका शव घटना स्थल से करीब 700 मीटर दूर नदी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशनी गांव निवासी पवन कुमार गुप्ता बुधवार को होली खेलने के बाद अपने चचेरे भाइयों पंकज गुप्ता, निखिल गुप्ता और हिमांशु गुप्ता के साथ गांव के पास बने नवनिर्मित पीपा पुल के पास गोमती नदी में नहाने गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे सभी युवक पुल से नदी में कूदकर नहा रहे थे। इसी दौरान पवन गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में मौजूद युवकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गए। साथियों ने किसी तरह बाहर निकलकर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी तत्काल पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरएफ टीम की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। लगातार 30 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव नदी में उतराता मिला। परिजनों के अनुसार, पवन मंगलवार को चंडीगढ़ से अपनी मां पार्वती और बहन बबिता के साथ गांव आए थे। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। करीब 20 वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो चुका था। पवन चंडीगढ़ में फल की रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। होली के त्योहार पर घर आए बेटे की असमय मौत से मां पार्वती और बहनें बबिता व संगीता गहरे सदमे में हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्म तेल की कड़ाही गिरने से महिला झुलसी:फर्रुखाबाद में खाना बनाते समय हादसा, लोहिया अस्पताल से रेफर
    Next Article
    हाथरस में गोविंद भगवान की रथयात्रा, श्रद्धालु उमड़े:घंटाघर से शुरू हुई यात्रा में दर्जनों झांकियां और बैंड शामिल, वातावरण भक्ति में डूबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment