Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में गोविंद भगवान की रथयात्रा, श्रद्धालु उमड़े:घंटाघर से शुरू हुई यात्रा में दर्जनों झांकियां और बैंड शामिल, वातावरण भक्ति में डूबा

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में गुरुवार शाम गोविंद भगवान की विशाल रथयात्रा निकाली गई। घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह ब्रज क्षेत्र की एक ऐतिहासिक रथयात्रा है। रथयात्रा का शुभारंभ मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के बाद किया गया। इसमें दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जिनमें देवी-देवताओं के चित्र प्रदर्शित किए गए थे। भक्ति संगीत के साथ कई बैंड वादक चल रहे थे, और कलाकारों ने अपने करतब दिखाए। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शहर भर में रथयात्रा को लेकर उत्साह का माहौल था। आयोजकों ने अतिथियों का भी जोशीला स्वागत किया। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद इस रथयात्रा के शुभारंभकर्ता शिवांग वार्ष्णेय थे, जबकि मुख्य अतिथि गीताराम वार्ष्णेय और विशिष्ट अतिथि गिरधर गोपाल वार्ष्णेय रहे। मेला अध्यक्ष मुकुल आनंद वार्ष्णेय, महामंत्री रंजीत वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय और मेला कार्यकारी अध्यक्ष प्रियांक वार्ष्णेय सर्राफ आदि मौजूद थे। शहर में इस शोभायात्रा की धूम मची हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में युवक का शव नदी में मिला:होली पर नहाते समय डूबा था, 30 घंटे बाद 700 मीटर दूर मिला
    Next Article
    औरैया में किशोरी ने फांसी लगाई:खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment