Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी सांसद बोले- योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचे:लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, 30 से अधिक योजनाओं की समीक्षा की

    7 hours ago

    1

    0

    अमेठी में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सांसद किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की 30 से अधिक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की शिकायतों और सुझावों का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू होकर शाम 3 बजे तक चली। बैठक में एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी तथा ब्लॉक व ग्राम स्तर के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मनरेगा से आयुष्मान तक योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक में मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया और सांसद आदर्श ग्राम योजना समेत कई योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव ने पिछली दिशा बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे समिति ने अनुमोदित कर दिया। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखने के निर्देश सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि सभी योजनाएं सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाएं हैं और उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और उनकी शिकायतों व प्रस्तावों का गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने आश्वासन दिया कि जनप्रतिनिधियों के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से लाभार्थीपरक योजनाओं को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए पात्र लोगों तक पहुंचाने को कहा। बैठक के अंत में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राकेश पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक "उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम : अमेठी" का विमोचन भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में घायल बाघिन मिली:आपसी लड़ाई में घायल होने की आशंका, इलाज जारी
    Next Article
    मुरादाबाद में दोपहर बाद झमाझम बारिश:शहर के कई इलाकों में जलभराव, लोगों को गर्मी से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment