Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में घायल बाघिन मिली:आपसी लड़ाई में घायल होने की आशंका, इलाज जारी

    9 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगलों में शनिवार तड़के करीब पांच वर्षीय बाघिन गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। सुबह करीब पांच बजे नियमित गश्त पर निकले वनकर्मियों ने उसे देखा, जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तथा बाघिन को डॉक्टरों की निगरानी में लेकर इलाज शुरू कराया गया। आपसी संघर्ष में घायल होने की आशंका वन विभाग के प्राथमिक आकलन के अनुसार, बाघिन किसी अन्य बाघ या वन्यजीव के साथ हुए टेरिटोरियल फाइट (इलाके के वर्चस्व को लेकर संघर्ष) में घायल हुई हो सकती है। हालांकि, चोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। रेस्क्यू के बाद इलाज घायल बाघिन की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कर उसे डॉक्टरों की देखरेख में लिया। साथ ही आसपास के जंगल में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी अन्य वन्यजीव की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके। 24 घंटे निगरानी के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित घटना की गंभीरता को देखते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बाघिन की निगरानी और देखभाल के लिए पांच सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम चौबीसों घंटे बाघिन की स्वास्थ्य स्थिति और गतिविधियों पर नजर रख रही है। विशेषज्ञ डॉक्टर कर रहे इलाज बाघिन के इकलाज के लिए वेटरनरी डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। वेटरनरी डॉक्टर दक्ष गंगवार के नेतृत्व में स्पेशलिस्ट डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघिन को जल्द स्वस्थ करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग ने आसपास के वन क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी संभावित घटना को समय रहते रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों में खुशी:बाराबंकी में छात्रा ने पीएम को थैंक्यू बोला, छात्र बोला- दोहराई न जाएं ऐसी घटनाएं
    Next Article
    अमेठी सांसद बोले- योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचे:लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, 30 से अधिक योजनाओं की समीक्षा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment