Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Amrit Udyan का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन, 16 अगस्त से आम जनता के लिए खुलेगा

    3 hours from now

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित प्रसिद्ध अमृत उद्यान के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। अमृत उद्यान की ग्रीष्मकालीन वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी को आम जनता के लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर तक पूर्वाह्न 10 बजे से शाम छह बजे तक खोला जाएगा। रखरखाव के लिए उद्यान हर सोमवार को बंद रहेगा।इसे भी पढ़ें: Droupadi Murmu ने Birth and Death Registration बिल को दी मंजूरी, 1 साल बाद DM अनुमति अनिवार्यराष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी संस्करण-2026 के उद्घाटन समारोह में शिरकत की।” कार्यालय ने समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं।इस बार उद्यान में देशज और स्थानीय फूलों वाले पौधे मुख्य आकर्षण होंगे। ये पौधे अपने रंगों और पारिस्थितिक महत्व के लिए जाने जाते हैं। इस उद्यान में बालसम/गुलमेहंदी, अपराजिता, रुक्मिणी, बरसा फूल, लाल साग और नागफना सहित कई अन्य पौधे शामिल हैं।ये पौधे भारत की समृद्ध पुष्प विरासत को दर्शाने के साथ-साथ उद्यान की जैव विविधता को भी बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस और शिक्षक दिवस के अवसर पर क्रमशः 29 अगस्त और पांच सितंबर को खिलाड़ियों व शिक्षकों को अमृत उद्यान में विशेष प्रवेश दिया जाएगा।आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 से होगा। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा लेकिन आगंतुकों को पहले से ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक करना होगा।इसे भी पढ़ें: Rashtrapati Bhavan के एट होम समारोह में लावणी और गेड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण होंगेस्लॉट राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर बुक किए जा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Omar Abdullah ने Kashmiri Pandits की सुरक्षा धमकियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की
    Next Article
    Maharashtra के Ashram School में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत दर्ज हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment